पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। सदर तहसील में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आगाज किया गया। बताया गया कि जनगणना के अंतर्गत कार्मिकों को किस तरह से शुरूआत करनी है। प्रमुख जनगणना अधिकारी के तौर पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने विस्तार से बिंदुवार जानकारियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान एसडीएम श्रद्धा सिंह समेत एडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि अभी जनगणना को लेकर सभी प्रारूपों पर जानकारियां दी जा रही है। इसके बाद 22 मई से विधिवत जनगणना को शुरू करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.