गंगापार, अप्रैल 30 -- जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण मोहम्मद यासीन इंटर कॉलेज, केवलपुर मांडा में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को प्रतिदिन सुबह 10 से शाम छह बजे तक चलेगा। इसमें 41 प्रगणकों एवं सात पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दो फील्ड ट्रेनर प्रतिभागियों को मकानों के सूचीकरण, परिवारों के विवरण संकलन तथा जनगणना से जुड़े तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देंगे। भारतगंज ईओ बंटी कुमारी की निगरानी में संपन्न होगा। यह भी पढ़ें- सुन्दरपहाड़ी में जनगणना का प्रथम बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का हुआ समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...