प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले की शुरुआत रविवार को सदर विकास खंड परिसर में की गई। शुरुआत राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। शिविर में पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण कराया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक कराएं। यह भी पढ़ें- कड़ा...