सीतामढ़ी, मई 17 -- जनकपुरधाम। तीन दिवसीय जनकपुर साहित्य महोत्सव जनकपुरधाम के महेंद्र नारायण निधि सभाकक्ष 15मई से शुरू हुआ है।इस जनकपुर साहित्य महोत्सव का उद्घाटन मधेश प्रदेश के गवर्नर डॉ.सुरेन्द्र लाभ ने किया। प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए गवर्नर डॉ.सुरेन्द्र लाभ ने कहा कि जनकपुरधाम रामायण काल से साहित्य कला का केंद्र रहा है। राजा जनक के दरवार में दुनिया भर के विद्वान शास्त्रार्थ करते थे।इस में कोई भेदभाव नहीं किया जाता था। आठो अंग से विकृत बालक अष्टावक्र शास्त्रार्थ में बड़े बड़े विद्वान को पराजित किया था। इसी तरह कला,गायन क्षेत्र में भी प्राचीन मिथिला का स्थान सर्वोपरि था। जनकपुर साहित्य महोत्सव विलुप्त साहित्य,कला, संस्कृति को उजागर करने का प्रयास कर रहा है, जिसमें सांसद मनीष कुमार झा उल्लेखनीय योगदान है。 यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय जनकपुर ...