हरिद्वार, जून 10 -- नव भारतीय किसान संगठन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर मंथन किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने किसानों की आय बढ़ाने, गन्ना भुगतान, मुफ्त बिजली और खेती की लागत कम करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। अलकनंदा घाट पर आयोजित अधिवेशन की शुरुआत बुधवार को हुई। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने कहा कि किसान कठिन मेहनत से फसल तैयार करता है, लेकिन उसे उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय चिंतन शिविर में किसानों की समस्याएं पर हुई चर्चा उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रभावी नीतियां बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ...