तीन दिवसीय ग्लोबल मीट में भाग लेने हुए रवाना खगड़िया, एक प्रतिनधि
खगडि़या, अप्रैल 5 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि आर्थिक आजादी का रास्ता का प्रतीक मेथर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी इनेबल सर्विस का 5 अप्रैल से तीन दिवसीय ग्लोबल मीट कांफ्रेंस पश्चिम बंगाल के दीघा के समुद्री तट पर एक होटल के सभागार में आयोजित होगा। सोशल एक्टिविस्ट एवं डेलीगेट किरण देव यादव ने शनिवार को बताया कि इसमें जिले के अलौली से चयनित 30 डेलीगेट भाग लेने कोलकाता रवाना हुए। उन्होंने बताया कि उक्त ग्लोबल मीट में वर्ल्ड लेवल पर एक हजार डेलीगेट भाग लेंगे। ग्लोबल मीट में भारतीय परिप्रेक्ष्य में वैश्विक अर्थनीति, पलायन बेरोजगारी महंगाई गरीबी भ्रष्टाचार निजीकरण, भारतीय अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ीकरण, आम जनता की आर्थिक उन्नति, इंटरनेट आधारित नई तकनीक आदि विषय पर गंभीर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.