तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आरम्भ
सीवान, अप्रैल 14 -- दरौंदा। जनगणना 2027 को लेकर प्रथम चरण में सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय दरौंदा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराना है। कार्यक्रम में बीडीओ शिम्पी कुमारी, बीईओ सौरव सुमन, प्रखंड नाजिर बिस्मिल्लाह अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर सचिन कुमार दुबे, सुधीर, सांख्यिकी ऑपरेटर रूस्तम अंसारी ने प्रगणकों को जनगणना से संबंधित तकनीकी जानकारी, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य में सटीकता एवं पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- प्रथम चरण में घर-घर जाकर मकान की करना है गणना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.