सहरसा, अप्रैल 16 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के सोहा गांव में 16 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल और आकर्षक तोरण द्वार बनकर तैयार हो चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोशनी, स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालय सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। महायज्ञ के संयोजक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि पहले दिन सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं भाग लेंगी। वहीं शाम 5 बजे से युग संगीत एवं युग ऋषि के अमृत संदेश का वाचन होगा। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ कल से, तैयारियां पूरी 17 अप्रैल को सुबह सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम के साथ देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ आयोजित होगा। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.