तीन दिवसीय गन्ना किसान मेला 13 जुलाई से
गोंडा, जुलाई 11 -- उमरी बेगमगंज, (गोंडा), संवाददाता। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड नवाबगंज के तत्वावधान में 13 से 15 जुलाई तक तीन दिवसीय सामाजिक एवं नामांकन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य गन्ना किसानों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन, बैंकिंग सेवाओं तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। समिति के सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मेले का शुभारंभ 13 जुलाई को सुबह 10:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि के रूप में तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंध समिति के सदस्य, डेलीगेट सदस्य, महिला सहायता समूहों की सदस्याएं और क्षेत्र के बड़ी संख्या में गन्ना किसान शामिल होंगे।मेले के दौरान किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.