जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर। जेपी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उमंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने परेड के बच्चों को सलामी देकर प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। कहा कि आज बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक है। खेलने से बच्चों को अनुशासन आता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी, विमल तिवारी आदि उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जयप्रकाश तिवारी ने की। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ तथा छोटे बच्चों का गणित दौड़, लेमन रेस, वॉटर फिल...