तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आज से
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- लखीमपुर। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन शहर के पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज यूपी बोर्ड प्रांगण में होंगी। प्रधानााचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं की शुरुआत 30 सितम्बर की शाम पौने छह बजे से होगी। एक सितम्बर तक चलने वाली इन क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्या भारती के कई स्कूलों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक सितम्बर को विजेताओं को सम्मानित करने के साथ ही प्रतियोगिताओं का समापन होगा। उन्होंने बताया कि यह 37वां आयोजन हो रहा है। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज परिवहन मंत्री करेंगे उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.