दुमका, फरवरी 28 -- रानेश्वर। आसनबनी उच्च विद्यालय स्टेडियम परिसर में इन दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट की भव्य आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय इस भव्य टूर्नामेंट की आयोजन आसनबनी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में किया गया है। टूर्नामेंट में कोलकाता समेत अन्य क्रिकेट टीम हिस्सा ले रहा है। टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल में कंजुली कोचिंग कैम्प बनाम पिंटू इलेवन । होप फाउंडेशन बनाम ऋषिका इलेवन।त रोलाग्राम बनाम महाकाल इलेवन और रिद्धि इलेवन बनाम लावपुर इलेवन हिस्सा ले रहा है। टूर्नामेंट में विजयी टीम को 75 हजार रुपया नगद एवं ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 50 हजार रुपया नगद एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। खेल को लेकर खेल प्रेमियों में गजब का उमंग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.