रांची, मार्च 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में तीन दिवसीय कॉलेज फेस्ट 'वी-फ्यूजन' का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि और शासी निकाय के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल ज्ञान भूषण ने किया। इस अवसर पर प्रो-इंचार्ज प्रगति बख्शी ने श्रीमद्भागवत गीता का उदाहरण देते हुए आधुनिक शिक्षा के साथ शास्त्रीय ज्ञान की अनिवार्यता पर जोर दिया। लेफ्टिनेंट जनरल ज्ञान भूषण ने तकनीक और संस्कृति के समन्वय को विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने छात्रों द्वारा तैयार विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण भी किया। फेस्ट के पहले दिन 'हैकथॉन' और 'कौशल के युग में डिग्री की प्रासंगिकता' विषय पर अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मौके पर सचिव अश्विनी कुमार सक्सेना, कर्नल हिमांशु शेखर, डॉ. वेद पारेक सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.