तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोहपण शिविर में 80 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
कोडरमा, सितम्बर 26 -- झुमरी तिलैया। रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में 80 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया। समापन रविवार को रोटरी के सभागार में किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद निशक्त लाभुक व्यक्ति को कृत्रिम अंग प्रदान किया जाएगा। गोरखपुर से डॉक्टर, टेक्नीशियन की टीम ने यह सभी कृत्रिम अंग मेजरमेंट के अनुसार बना रहे हैं। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन जैन ने कहा कि मानवता की सच्ची सेवा के इस कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी होगी। शिविर में गिरिडीह, राजधनवार, मरकच्चो, सतगावां, सरिया, डोमचांच, मेघातरी, तिलैया डैम, कोडरमा समेत अन्य जगहों से जरूरतमंद लोगों ने इसमें भाग लिया और कृत्रिम अंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.