गोरखपुर, सितम्बर 12 -- गोरखपुर। रहमतनगर स्थित दरगाह पर हजरत मुहम्मद अली बहादुर शाह अलैहिर्रहमा का 110वां तीन दिवसीय उर्स-ए-पाक 14, 15 व 16 सितंबर को अकीदत, मुहब्बत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। दरगाह से जुड़े अली गजनफर शाह ने बताया कि उर्स-ए-पाक के पहले दिन 14 सितंबर को रात 9 से 11 बजे तक सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर के पास जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पीरे तरीकत हजरत मौलाना अहमद रजा खां नक्शबंदी कमालपुरी व डॉ. मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही शामिल होंगे। 15 सितंबर को बाद नमाज फज्र कुरआन ख्वानी व मजार शरीफ की गुलपोशी होगी। उन्होंने अकीदतमंदों से उर्स-ए-पाक में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...