तीन दिवसीय इस्पात महिला मेला 7 अगस्त से
रांची, जुलाई 20 -- रांची। इस्पात महिला विकास सहयोग समिति द्वारा 7 अगस्त से मेकॉन कम्युनिटी हॉल में तीन दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं को रोजगार व आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए यह मेला पिछले 35 वर्षों से लगाया जा रहा है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। 50-60 स्टॉलों वाले इस मेले के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद महुआ माजी मुख्य अतिथि होंगी। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर देवदत्ता साहा, निशी चंद्रा, अनीता मीणा और सविता सेठी व सदस्य उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अग्रसेन भवन में सावन महोत्सव आज से, ग्रामीण विकास मंत्री करेंगी उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.