तीन दिवसीय इको टूर पर मेरठ से मथुरा पहुंचे पर्यावरण प्रेमी
मेरठ, अप्रैल 7 -- सर्वहित संस्था एवं सामाजिक वानिकी विभाग मेरठ की ओर से इको टूर का आयोजन किया। वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक जागरूकता के लिए मेरठ से मथुरा का तीन दिवसीय टूर में शामिल पर्यावरण प्रेमियों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। पर्यावरणविद डॉ. मधु वत्स ने सर्वहित संस्था के पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यों और भविष्य में योजनाओं की जानकारी दी। यमुना को स्वच्छ एवं सदानीरा बनाए रखने के लिए श्रमदान भी किया। मौके पर मथुरा के विधायक एडवोकेट पूरन प्रकाश, सर्वहित मथुरा के संरक्षक अशोक कुमार, भूकेश पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.