बरेली, अप्रैल 12 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पीलीभीत बाईपास स्थित होटल में डॉक्टर सुरभि के निर्देशन में थर्ड आई एक्टिवेशन नामक एक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। 14 अप्रैल तक होने वाले इस आयोजन में बरेली समेत बाहर से आये कई लोगो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। डॉ. सुरभि ने जानकारी देते हुए बताया कि यह थर्ड आई एक्टिवेशन प्रोग्राम एक विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण है, जिसका उद्देश्य व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि इस कोर्स में ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से शक्तिपात जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है। ‎कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आ...