चतरा, अप्रैल 1 -- चतरा, प्रतिनिधि। दीभा स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू विभाग के विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार और विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यशाला विद्या भारती योजना के अंतर्गत पूरे झारखंड में संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों के बौद्धिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ करना है। कार्यशाला 30 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होगी। उद्घाटन सत्र में विद्यालय के आचार्य चंद्रमोहन मिश्रा ने प्रेरणादायी प्रसंग मन के हारे हार, मन के जीते जीत के माध्यम से शिक्षकों को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.