महाराजगंज, दिसम्बर 11 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ब्लाक के ग्राम बैठवलिया स्थित मनरेगा मिनी स्टेडियम में सीमा जागरण मंच की ओर से तीन दिवसीय अटल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष रामजी तथा महामंत्री जितेंद्र पाल सिंह ने इसका शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विद्यालय की बालक बालिकाओं द्वारा दौड़, रस्साकसी, खो- खो कबड्डी की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। यह आयोजन शुक्रवार तक चलेगा। कार्यक्रम में लखनऊ से चलकर आई लोक गायिका वंदना मिश्रा ने बिठा दो अपने पलकों पर, अवध में प्रभु श्री राम आए हैं...गाकर लोगों को मोहित कर दिया। अतिथियों को सीमा जागरण मंच द्वारा अंग वस्त्र तथा भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया। जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के बालक बालिकाओं में खेल व अनुशासन की भावना जागृत दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.