जमशेदपुर, जून 15 -- जमशेदपुर. बारीडीह विद्यापति लोहरा बस्ती स्थित श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ जारी है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर हरिनाम संकीर्तन का आनंद उठा रहे हैं तथा भगवान श्री राधा-कृष्ण की आराधना कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान अखिल भारत गोंड आदिवासी संघ के अध्यक्ष दिनेश साह सहित मुन्ना प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, मुन्ना लाल एवं अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजन की सराहना अतिथि के रूप में : दिनेश साह (अध्यक्ष, अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ)कार्यक्रम को सफल बनाने में बस्त...