घाटशिला, अप्रैल 9 -- पोटका। प्रखंड के हल्दीपोखर में अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से तीन दिवसीय (24 प्रहर) अखंड हरिनाम संकीर्तन गुरुवार से शुरू होगा। संकीर्तन शुरू होने के पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी। संकीर्तन 11 अप्रैल तक चलेगा। संकीर्तन में 9 प्रसिद्ध संप्रदाय भाग लेंगे। इनमें लक्खीकांत बाग गोड़बेथा, मधुसूदन कुंभकार बांकुड़ा, विश्वजीत कर्मकार महिला कीर्तन संप्रदाय बांकुड़ा, बोड़ाकुड़ा बांकुड़ा, चंद्रकोना महिला कीर्तन संप्रदाय पश्चिम बंगाल, अजीत दास ब्राह्मण कीर्तन संप्रदाय झाड़ग्राम, मौसमी गोस्वामी महिला कीर्तन संप्रदाय बांकुड़ा, राजाबास कीर्तन संप्रदाय हरमोहन मंडल, राज संप्रदाय हल्दीपोखर शामिल है। संकीर्तन को सफल बनाने में सभी ग्रामवासी सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...