सहरसा, फरवरी 28 -- पतरघट, एक संवाददाता। श्री श्री 108 मां जीवछ मंदिर, धबौली पश्चिमी तीन आना के प्रांगण में शुक्रवार से तीन दिवसीय अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। 48 घंटे तक निरंतर चलने वाला यह धार्मिक आयोजन रविवार तक जारी रहेगा। साधु-संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के सुप्रसिद्ध भजन गायकों की महिला मंडली द्वारा लगातार हरे राम, हरे राम, राम, राम, हरे, हरे, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा का संकीर्तन किया जा रहा है। पूरे आयोजन के दौरान भंडारा भी चलता रहेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। यज्ञ की सफलता में मुख्य यजमान सीताराम सिंह, पूर्व जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह सहित विपुल कुमार सिंह, सोना, मगन, रितेश सिंह, त्रिपुरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.