सहारनपुर, अप्रैल 22 -- देवबंद, संवाददाता। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय अंतर-सदन कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आजाद सदन ने 41-32 अंकों से सुभाष सदन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने द्वितीय और लक्ष्मी बाई सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में सुभाष सदन ने 42-33 अंको से आजाद सदन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आजाद सदन द्वितीय स्थान और भगत सिंह सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय संरक्षक हरि सिंह सैनी एवं प्रधानाचार्य रुपेश सैनी ने विजेता छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- बेटियों का दमखम : जेएस मैमोरियल की टीम बनी कबड्डी चैंपियन उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में निहित, तनाव, चिंता आदि को दूर कर उनके अंदर अलग ही स्फ...