तीन दिन होगा स्पेशल लोक अदालत का आयोजन
भदोही, जुलाई 27 -- ज्ञानपुर। उच्चतम न्यायालय के निर्देशान में 21, 22 एवं 23 अगस्त को समाधान समारोह (स्पेशल लोक अदालत) का आयोजन होगा। विशेष आयोजन का उद्देश्य विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का पक्षकारों की आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शीघ्र निस्तारण करना है। पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में होने वाले सभी समझौते पूर्णत: पक्षकारों की स्वैच्छिक सहमति पर आधारित होंगे। ऐसे समझौते भविष्य में किसी अन्य वाद के लिए न्यायिक पूर्वनिर्णय नहीं माने जाएंगे। इसलिए पक्षकार बिना किसी संकोच या आशंका के अपने मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण करा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं आमजन से आह्वान किया गया है कि वह इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित वादों को "समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.