मऊ, सितम्बर 25 -- मऊ, संवाददाता। बैंक कर्मचारी यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते जिले में 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पहले ही निपटाने की सलाह दी है। वहीं, 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का निर्देश दिया गया है। जनपद में संचालित 150 बैकों में लगातार चार दिनों तक बैंकिंग कार्य प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए खाताधारकों से समय रहते जरूरी कार्य पूरा करने की अपील की गई है। बैंक प्रबंधन के मुताबिक शाखाओं और कार्यालयों में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ सेवाएं प...