तीन दिन हड़ताल, एक दिन छुट्टी, चार दिन बैंकिंग कामकाज ठप
महाराजगंज, सितम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बैंक कर्मचारी यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते जिले में 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पहले ही निपटाने की सलाह दी है। वहीं, 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का निर्देश दिया गया है। लगातार चार दिनों तक बैंकिंग कार्य प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए खाताधारकों से समय रहते जरूरी कार्य पूरा करने की अपील की गई है। बैंक प्रबंधन के मुताबिक शाखाओं और कार्यालयों में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ सेवाएं प्रभावित हो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.