रायबरेली, जून 5 -- जगतपुर संवाददाता। क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे कुसमी गांव में बुधवार की शाम ट्रांसफार्मर की खूंटी टूट जाने की वजह से 80 घरों के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। इस भीषण गर्मी में दिन-रात मुश्किल से कट रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है। जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। ग्रामीण संजीत कुमार, सुभाष कुमार, रोहित, बदल, विजय और आकाश ने बताया कि बुधवार के दिन ट्रांसफार्मर की खूंटी टूट जाने की वजह से बिजली पूरी तरह से बाधित हो गई है। जिससे घरों के बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। यह भी पढ़ें- बिजली: पटरी पर नहीं लौटी बिजली की आपूर्ति, गहरा रहा है उपभोक्ताओं का आक्रोश इसकी शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है। अवर अभियंता चंद्रेश कुमार ने बताया है कि जानकारी मिल...