बोकारो, जून 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के कारण साफ-सफाई नहीं होने से अस्पताल के अंदर फर्श, वार्डो, ओपीडी, शौचालयों व बाथरूम की स्थिति बदतर हो गयी है। तीन दिन अस्पताल की साफ-सफाई नहीं होने से जहां-तहां बिखरे पड़े गंदगी की बदबू परेशानी बढ़ गयी है। वार्ड में भर्ती मरीज भी दुर्गंध के चलते खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इनका कहना है कि गंदगी के कारण शौचालय व बाथरूम जाने का मन नहीं करता है। यह भी पढ़ें- दो माह के बकाया वेतन पर अड़े सफाईकर्मी, तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल हड़ताल का कारण बुधवार को अस्पताल की पड़ताल की गयी। सफाई केअभाव में स्थिति बदतर होती जा रही है। अस्तपाल में भर्ती मरीज और ओपीडी में इलाज कराने आए मरीज कैसे सुरक्षित रहेंगे, इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।...