तीन दिन से विवाहिता लापता
भागलपुर, मई 16 -- नवगछिया।निजसंवाददाता। खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 19 वर्षीय विवाहित महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर लापता महिला की मां ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा कि बीते 13 मई को मेरी पुत्री किसी को बिना बताए दोपहर के 3 बजे घर से निकल गई। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद से ही पूरा परिवार अनहोनी की आशंका से आशंकित हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि लापता महिला का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.