इटावा औरैया, जून 8 -- इटावा। जसवंतनगर में कचौरा रोड स्थित भोगनीपुर गंग नहर में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में फंसे शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। बाद में शव की पहचान फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय गुल मोहम्मद के रूप में हुई, जोकि तीन दिन से लापता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कचौरा नहर पुल के पास स्थानीय लोगों ने नहर की झाड़ियों में एक शव फंसा हुआ देखा। शव के शरीर पर केवल नीले रंग का अंडरवियर था। यह भी पढ़ें- सिरसागंज के युवक का शव जसवंतनगर की नहर में मिला लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आस...