मिर्जापुर, मई 4 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर ढबहीं गांव स्थित कुएं में रविवार की सुबह विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह अपने मायके से एक मई को बगैर बताए निकली थी। तीन दिन से लापता थी। पुलिस शव कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। अहरौरा के बभनी इमिलियाचट्टी निवासी 30 वर्षीय अनुराधा पत्नी विनय विश्वकर्मा एक मई को ससुराल से अपने मायके बैरमपुर एकली गांव गई थी। अनुराधा की छोटी बहन की चार मई शादी तय थी। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह मायके गई थी। पति विनय ने बताया कि उसी दिन शाम लगभग छह बजे अनुराधा मायके में किसी को बताए बगैर ही घर से निकल गई। देर रात वापस घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। आस-पास और रिश्तेदारों के यहां तलाश किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब दो फरवरी को अहरौरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.