गाजीपुर, जनवरी 28 -- बारा( गाजीपुर)। गहमर के टीकाराय पट्टी से 3 दिन पूर्व गायब हुई लड़की का शव बुधवार की सुबह गांव के पंचमुखी घाट के पास मिलने पर गाव में कोहराम मच गया। गंगा घाट पर माँ और बहन के करुण क्रंदन से लोगो की आंखे भर आईं। ज्ञात हों कि विगत 26 जनवरी की सुबह गहमर के टीकाराय पट्टी निवासी बब्बन गुप्ता की 19 वर्षीय पुत्री मुस्कान गुप्ता घर से बिना बताए कही चली गई थी कुछ देर बाद उसका चप्पल नरवा गंगा घाट पर मिला। बब्बन गुप्ता ने उसी दिन गहमर कोतवाली में उसकी गुमसुदगी दर्ज कराई थी उसके बाद परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे परिजनों द्वारा लगाए गए गोताखोर के माध्यम से बुधवार की सुबह 11 बजे उसका शव कटान रोकने के लिए बनाए गए बोल्डर के तार में फसा मिला। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.