तीन दिन से लापता युवक का सड़क किनारे मिला शव
पीलीभीत, जुलाई 7 -- पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सुनगढ़ी पुलिस को सूचना मिली कि पूरनपुर गेट पुलिस चौकी से लगभग 150 मीटर आगे पीलीभीत की ओर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। जांच के दौरान मृतक के बाएं हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क किया गया। फोन पर श्रीकृष्ण निवासी ग्राम शाही, थाना जहानाबाद ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पोता अभिषेक पुत्र स्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.