आगरा, अप्रैल 5 -- खंदौली क्षेत्र में यमुना में उतराता हुआ युवक का शव मिला। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीमा विवाद और काफी जद्दोजहद के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। मृतक की पहचान नगला बूढ़ी कौशलपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (28) पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है। वह तीन दिन से लापता था। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना खंदौली क्षेत्र के गिजौली गांव, कान्हा गोशाला के पास यमुना में रविवार को एक शव उतरा रहा था। जिसे देख गांव में सनसनी फैल गई। स्थानी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीमा विवाद को लेकर थाना खंदौली और थाना ट्रांस यमुना पुलिस में असमंजस की स्थिति बनी रही। मामला इतना बढ़ गया कि अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। गल गया था। हाथ पर कुछ लिखा था। खंदौली पुलिस ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.