शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- तिलहर। तीन दिन से लापता युवक का शव गर्रा नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। सीओ ज्योति यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए। मीरानपुर कटरा के मोहनपुर गांव निवासी महेंद्र वर्मा का 21 वर्षीय पुत्र सुधीर वर्मा 2 अप्रैल की शाम लगभग 5:30 बजे घर से खेत पर जाने को कहकर निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो उसे काफी खोजा गया। उसका सुराग कहीं भी नहीं मिला तब उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह चितीबोझी गांव के सामने गर्रा नदी के किनारे गांव के लोग अपने खेतों पर गए थे तो उन्होंने देखा की नदी में एक लाश पड़ी हुई है।पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नदी के बाहर निकलवाया। सूचना पर कटरा इंस्पेक्टर अवधेश सेंगर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.