गुमला, मार्च 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के केसीपारा गांव में तीन दिनों से लापता आठ वर्षीय मासूम प्रीतम गोप का शव शुक्रवार सुबह गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रीतम गोप उर्मी स्थित चंचल स्कूल का छात्र था। वह 10 मार्च की रात अपने परिजनों के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में परिजनों ने गुमला थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में एक बच्चे का शव तैरता हुआ देखा। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.