तीन दिन से लापता मजदूर का शव खाई से बरामद
नैनीताल, अगस्त 24 -- नैनीताल, संवाददाता। तीन दिन से लापता मजदूर का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में नैनीताल-भवाली मार्ग पर जोखिया के पास खाई से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।एएसआई लाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान नेपाल के कमला बाजार निवासी 35 वर्षीय टेक बहादुर के रूप में हुई है। उसके साथियों ने बताया कि वह भवाली मार्ग क्षेत्र में मजदूरी करता था और पिछले तीन दिन से लापता था। उसकी काफी तलाश की गई पर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को सड़क किनारे खाई के पास उसके चप्पल और मोबाइल फोन दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई शव बरामद किया। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.