बागेश्वर, अप्रैल 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कांडा तहसील के गोखुरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला तीन दिन से लापता है। पुलिस ने ड्रोन की मदद से खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार से एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही है, जिसमें स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। पिथौरागढ़ के थल निवासी हरीश चंद्र उप्रेती की मां रेवती देवी 20 अप्रैल को अचानक लापता हो गई थीं। लगातार तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है और अनहोनी की आशंका भी सताने लगी है। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी महिला की खोजबीन जारी थाना प्रभारी दिनेश पंत ने बताया कि सभी संभावित क्षेत्रों में खोज अभियान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...