तीन दिन से लापता बालक के परिजनों से मांगी 50 हजार फिरौती
कुशीनगर, अगस्त 10 -- विशुनपुर (कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित कटाई भरपूरवा से तीन दिन पूर्व लापता बालक के परिजनों से मनबढ़ों द्वारा 50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालक की मां ने 5 बार में 12 हजार रुपये फिरौती मांगने वाले के खाते में भेज भी दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लापता बालक की तलाश कटाई भरपूरवा निवासी नंदन शर्मा का बेटा सागर शर्मा (12) बीते गुरुवार की शाम छह बजे घर से चौराहे की तरफ निकला था l देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह बालक के पिता ने उसके गायब होने की सूचना थाने में दी। थाने से नंदन घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने 50 हजार रुपये फिरौती मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.