तीन दिन से लापता बालक का मिला शव, शव से निकाली गई हैं आंखें, एक पैर भी कटा है
गाजीपुर, जुलाई 9 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव से तीन दिन पहले लापता हुए चार वर्षीय बालक सिद्धार्थ कुशवाहा का शव गुरुवार को उसके घर से ही कुछ दूर मिला। ग्रामीणों के अनुसार शव से आंखे निकाल ली गई थीं। एक पैर भी कटा था और शरीर पर नुकीली चीज से वार करने के निशान थे। सूचना पर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय और थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया। बालक की पारिवारिक विवाद में ही हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार जामवंत कुशवाहा का चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ सोमवार को घर के बाहर खेलने के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.