आजमगढ़, अगस्त 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सिकठी गांव में तीन दिन से लापता बालक का रविवार की सुबह गांव के पास पोखरी में उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सिकठी गांव निवासी बहाऊद्दीन का पांच वर्षीय पुत्र मु. आरिज शुक्रवार की दोपहर में घर के पास खेल रहा था। परिजनों का कहना है कि इसके बाद वह लापता हो गया। परिवार के लोग नमाज पढ़ कर आए तो जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गुमशुदा बालक का शव मिला पोखरे में वे बालक को तलाश करने लगे। परिजनों ने आस-पास के गांव में भी तलाश की, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला। थक हारकर उन्होंने मुबारकपुर थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी। गांव के लोग र...