तीन दिन से लापता छात्र की तलाश जारी
अमरोहा, मई 19 -- मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के शाहपुर रझेड़ा में नहर में डूबे 11वीं के छात्र का मंगलवार को तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ टीमों ने सुबह से देर शाम तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। बेटे की तलाश में परिजन भी लगातार नहर किनारे डटे रहे। बीते रविवार को गांव निवासी छात्र तसब अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया व तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद से प्रशासन लगातार छात्र की तलाश में जुटा है। मंगलवार को सर्च अभियान के लिए एसडीआरएफ की दो नावों के साथ ही एक निजी नाव को भी लगाया गया। यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद बरामद हुआ गंगा में डूबे किशोर का शव गोताखोरों ने नहर के कई हिस्सों में गहराई तक जाकर तलाश की। वहीं तेज बहाव को देखते हुए पुलों और अन्य स्थानों पर जाल लगाए गए, ताकि बहकर आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.