मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के ब्रह्मपुरा पोखर में सोमवार की सुबह एक किशोरी (करीब 15 वर्ष) का शव उपलाता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीपीओ टाउन टू और ब्रह्मपुरा थानेदार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल और पहचान के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका के चेहरे पर काला और जख्म के निशान मिले हैं। किशोरी शनिवार देर शाम से वह लापता थी।पुलिस के मुताबिक, किशोरी मूलरूप से सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा इलाके की रहने वाली थी। वर्तमान में लक्ष्मी चौक स्थित पमरिया टोला में किराए के मकान में परिवार संग रहती थी। किशोरी तीन बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। परिजनों ने नूनफर के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।किशारी की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का नूनफर के एक युवक स...