तीन दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग
गंगापार, मई 9 -- बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गींज से तीन दिनों से लापता किशोरी का सुराग नहीं मिला है। इससे परिजन परेशान हैं। क्षेत्र के गींज गांव की एक नाबालिग लड़की गुरुवार को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की किंतु कोई पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने गुरुवार को ही बारा पुलिस को सूचना दी है। इसके बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चला है। शनिवार को परिजनों ने एसीपी बारा को भी जानकारी दी है। एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने कहा कि इंस्पेक्टर बारा को मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.