तीन दिन से लापता आजमगढ़ के युवक का मऊ में मिला शव
मऊ, मई 28 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी के किनारे पतनई बुजुर्ग गांव के समीप तीन दिन से लापता आजमगढ़ के युवक का शव गुरुवार की सुबह उतराया हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त होने के बाद कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक युवक आजमगढ़ के रसूलपुर थाना रौनापार का निवासी है और वह अपने घर से तीन दिन से लापता था। पुलिस टीम युवक के शव कब्जे में लेने के बाद प्रत्येक बिन्दु पर जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- अहियापुर से लापता छात्र का बूढ़ी गंडक में मिला शव आजमगढ़ जिले के थाना रौनापार अंतर्गत रसूलपुर पोस्ट बैजाबारी निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र गौतम तीन दिन से अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए लापत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.