हमीरपुर, फरवरी 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कोतवाली के कम्हरिया गांव में तीन दिन से लापता चल रहे अधेड़ का शव पुलिया के नीचे पानी में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कम्हरिया निवासी 50 वर्षीय दिलदार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। दिलदार शराब का भी लती है। तीन दिन से लापता चल रहा था। परिजन इसकी चारों तरफ खोजबीन भी कर चुके थे। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे के आसपास ग्रामीणों ने गांव की पुलिया के नीचे भरे पानी में शव उतराता देखा तो ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को बताया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंपिंग सेट की मदद से पुलिया के नीचे पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.