आजमगढ़, अगस्त 3 -- लाटघाट,हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार तीसरे दिन बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गई है। 24 घंटे में 26 सेमी जलस्तर बढ़ा है। सहबदिया,चक्की हाजीपुर और पर्शिया गांव के पास नदी तेजी से खेती योग्य भूमि काट रही है। कटान की रफ्तार बढ़ने से देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सहबदिया में नदी खेती की भूमि काटते हुए आबादी की तरफ बढ़ रही है। कटान रोकने के लिए बाढ खंड विभाग की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है, लेकिन अब तक इसका अपेक्षित परिणाम नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी बार-बार अपना रुख बदल रही है,जिससे बचाव कार्य भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: नदियों का जलस्तर बढ़ा, कटाव ने बढ़ाई चिंता अब तक दर्जनों किसानों की करीब 32 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। डिघिया ...