सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- सुलतानपुर। जिले के मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। रात में कोहरा होने से ठंड फिर बढ़ गई है। जिससे आमजनमानस के साथ फसलों पर भी प्रभाव पड़ने का खतरा बना हुआ है। गुरुवार को रात का तापमान घटकर 9 डिग्री पहुंच गया है। जिले में पछुआ हवाओं के चलते मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। रात में कोहरा पड़ने के कारण तापमान एकाएक कम हो जा रहा है। पछुआ हवा के कारण सुबह,शाम व रात में गलन जारी है। गुरुवार को भोर में भी कोहरा छाया रहा। जिससे सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। रात में कोहरा,दिन में हल्के बादल के साथ धूप निकल रही है। इससे दिन व रात के तापमान काफी अंतर हो गया है। मौसम में रोजाना बदलाव होने से आम की फसल के साथ दलहनी फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। पछुआ हवा के चलते अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.