सोनभद्र, फरवरी 5 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवनाटोला में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। करीब पचास घरों में अंधेरा छाए रहने से परेशान महिलाओं ने बभनी सब स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया और मौके पर मौजूद अवर अभियंता की गाड़ी गुरुवार की शाम साढे छह बजे रोक ली। करीब एक घंटे बाद बिजली बहाल होने के बाद महिलाओं ने जेई के गाड़ी को छोड़ा। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के नाम पर अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर जानबूझकर आपूर्ति बंद रखी गई है। जब महिलाएं शिकायत लेकर सब स्टेशन पहुंची तो अवर अभियंता ने उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी। महिला ग्रामीणों सुषमा कुमारी, निर्मला, राजकुमारी, विमला देवी, अनीता देवी, समुद्री देवी और पुष्पा दुलारी देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.